उत्तर प्रदेश

विधायक रामचंद्र यादव ने किसानों के साथ सुना पीएम मोदी का संबोधन, मवई में 277 किसानों को बांटे मिनी किट

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि यह राशि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

स्मार्ट विजन समाचार

अनिल विश्वकर्मा

अयोध्या | रूदौली व मवई ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव ने मवई व रूदौली ब्लॉक के किसानों के साथ एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चला। प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से 9.70 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में ₹20,500 करोड़ की धनराशि सीधे भेजी। उन्होंने सेवापुर के बनौला गांव से देश भर के किसानों को संबोधित किया।

रक्षाबंधन के अवसर पर किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि भेजी गई। विधायक यादव ने बताया कि रुदौली ब्लॉक के 53,335 किसानों के खातों में ₹10 करोड़ 26 लाख की धनराशि का अंतरण हुआ है। मवई ब्लाक के 33,123 लाभार्थियों को 6 करोड़ 62 लाख रुपए भेजे गए हैं।रूदौली विधानसभा में कुल 86,458 लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि प्राप्त हुई है।

अब तक इस विधानसभा क्षेत्र में 3 अरब 38 करोड़ 15 लाख रुपए का वितरण किया जा चुका है।मवई ब्लाक में विधायक ने 277 किसानों को मिनी किट बीज भी वितरित किए।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि यह राशि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार किसानों के लिए काम कर रही है और उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं। उनके अनुसार प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और गन्ने के दामों में बढ़ोतरी की गई है। सरकार गन्ना बकाया भुगतान के लिए चीनी मिलों पर दबाव बना रही है और समय पर भुगतान सुनिश्चित कर रही है।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मवई भावना यादव, निर्मला शर्मा, मवई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, एडीओ आइएसबी भगवान दीन,समाज सेवी,जय शंकर मौर्या,क्षेत्रीय किसान रामपाल,रामू,अखिलेश रावत,उमाशंकर वर्मा, राजकरन, देवी प्रसाद,जगराम,राममिलन,आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *